-
Advertisement
सोने जैसे दिखते हैं ये कीट, IFS Officer ने शेयर किया वीडियो, बोले- जो चमकता है वही सोना है
आपने दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु देखे होंगे। कई जीव हमें बिलकुल हैरान कर देते हैं। इस तरह कछुए की तरह दिखने वाले कीट (बीटल) लोगों को हैरान कर रहे हैं। ये कीट देखने में ऐसे लग रहे हैं जैसे सोने के बने हों। इन कीटों का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएफएस (Indian Forest Services) अफसर सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है। नंदा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है ‘कई बार जो चमकता है वही सोना होता है’।
यह भी पढ़ें:बालों में कलर करवाकर स्कूल पहुंचा छात्र, Teacher बोले – दूसरे बच्चों के साथ नहीं बैठ सकता
https://twitter.com/susantananda3/status/1368946752829591552
यह बीटल दक्षिण पूर्व एशिया में पाए गए हैं। लोगों ने पहली बार गोल्डन टॉरटॉइस बीटल (Golden Tortoise Beetle) नाम के इस जंतु को देखा है। लोग जानना चाहते हैं कि यह कहां पाया जाता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने हथेली पर तीन छोटे गोल्डन बीटल लिए हैं और यह बीटल अपने पंख बार-बार फैला रहे हैं। बीटल्स का इतना सुंदर रूप पहले किसी ने शायद ही देखा होगा। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: खुदाई करते हुए मजदूर को मिली 300 साल पुरानी सोने की अशर्फियां, बिना किसी को बताए घर में छिपाई
https://twitter.com/payasi_anil/status/1369975577176801286
बता दें कि गोल्डन टॉरटॉइस बीटल की लंबाई 5-7 मिलीमीटर होती है। यह कई रंगों के होते हैं। इनमें से कुछ बीटल लाल,भूरे रंग के होते हैं, जिनके शरीर पर काले धब्बे होते हैं और कुछ चमकीले सोने के रंग के होते हैं। इन्हें गोल्डबग के नाम से भी जानते हैं और छूने पर इनका कलर भी बदल जाता है।
https://twitter.com/Iyerwall/status/1369114970256928769
