-
Advertisement
बच्चों का शिक्षण स्तर कैसा है-इसमें सुधार हुआ या गिरा, चल रहा है सर्वे
Last Updated on March 18, 2021 by Sintu Kumar
सोलन। देश में बच्चों की शिक्षा (Education) की स्थिति को लेकर निरंतर सर्वे कंडक्ट करवाए जाते हैं। ताकि देश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की बुनियादी शिक्षा का आकलन किया जा सकें। इसी कड़ी में वर्ष 2017 में भी एनसीईआरटी दिल्ली की ओर से राज्यों में स्थापित एससीईआरटी के माध्यम से नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) कंडक्ट करवाया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में भी सर्वे (Survey) कंडक्ट किया जा रहा है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि बच्चों के शिक्षण का स्तर कैसा है, इसमें कुछ सुधार हुआ है या कि शिक्षा का स्तर गिरा है। यह कार्य यूनेस्को इंस्टीट्यूट ऑफ स्टेटिस्टिक्स (यूआईएस) के सहयोग से देश के नौ राज्यों में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति: साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, तनाव मुक्त होंगे छात्र
एनसीईआरटी यूनेस्को ग्लोबल मिनिमम प्रोफिशियंसी लेबल की आवश्यकता वाले देश में सीखने वाले के प्रतिशत की रिपोर्टिंग के लिए बेंचमार्क निर्धारित करने के लिए एक नीति लिंकिंग कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशाला देश की चयनित 9 एससीईआरटी में कंडक्ट की जा रही है, जिसमें एससीईआरटी (SCERT) सोलन भी शामिल है। 20 मार्च तक चलने वाली इस कार्यशाला में एससीईआरटी हैड, कोर्डिनेटर, दो-दो गणित व हिंदी के अध्यापक भाग ले रहे हैं। यह कार्यशाला बलैंडिड मोड पर आयोजित की जा रही है। इसमें यूनेस्को (UNESCO) की टीम, एनसीईआरटी की टीम और एससीईआरटी की टीम भाग ले रही है। इसमें बताया जा रहा है कि लिंकिंग में किस प्रकार डाटाबेस फीड करना है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन (Solan) में राज्य समन्वयक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम नवंबर माह में होने जा रहे नेशनल अचीवमेंट सर्वे को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।