-
Advertisement
लाहुल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर यातायात बंद
मनाली। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति (Lahul-Spiti) में ताजा बर्फबारी के बाद मनाली-लेह नेशनल हाईवे (Traffic stopped on Manali-Leh National Highway) पर यातायात बंद हो गया है। बारालाचा ,तंगलंग ला दर्रे में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की सुरक्षा के चलते उन्हें दारचा से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। लाहुल में ताजा बर्फ़बारी (Fresh Snowfall) के बाद तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी ने किसानों बागवानों व पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिला दिए हैं। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बारिश, बर्फ़बारी, अंधड़,ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

