-
Advertisement
शख्स ने चार बार एक ही लड़की से रचाई शादी व तीन बार दिया तलाक, आखिर क्या था माजरा
Last Updated on April 16, 2021 by
छुट्टी लेने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या बहाने बनाते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसने बचपन में स्कूल ( School) ना जाने के लिए पेट दर्द का बहाना ना बनाया हो। जब बड़े हो जाते हैं तो बहाने भी अलग हो जाते हैं। जब आदमी ऑफिस (office)जाने लगता है तो रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाकर छुट्टी लेते हैं। अब इन महाश्य की सुनिए इन्होंने तो बहाने बनाने की मिसाल की कायम कर दी। एक व्यक्ति ने अपनी पेड लीव ( Paid leave) बढ़ाने के लिए एक ही लड़की से चार बार शादी की और तीन बार तलाक भी दे दिया।
यह भी पढ़ें: गूगल मैप का कमालः दूल्हे राजा निकले थे दुल्हन लेने, पहुंच गए किसी और की सगाई में
मामला ताइवान का है, यहां पर ताईवे (Taiwe)के एक बैंक के कर्मी ( Bank Employee) ने 37 दिनों के अंदर एक ही लड़की से चार बार शादी रचाई और तीन बार उसे तलाक भी दे दिया। ऐसा उसने केवल इसलिए किया ताकि वह अपनी पेड लीव को आगे बढ़ा सके। पहली बार जब उसने शादी के लिए छुट्टी मांगी तो केवल 8 दिनों की की अप्रूव हुई। आठ दिन बाद उसकी छुट्टियां खत्म हो गई तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और फिर शादी कर ली। इसके बाद कानून का हवाला देते हुए उसने फिर से छुट्टी के लिए एप्लाई किया। उसने ऐसा लगातार चार बार किया। इस तरह से चार शादियों के लिए उसने 32 दिनों की छुट्टिया ले ली। बाद में बैंक ने जब मामले के पता लगाया तो सारी पोल खुली और उसे पेड लीव देने से इनकार कर दिया।
कमाल देखिए जब बैंक ने पेड लीव देने से इनकार किया तो यह शख्स ताइपे सिटी लेबर ब्यूरो(Taipei City Labor Bureau) के पास शिकायत दर्ज करने पहुंच गया।उसने बैंक रप लेबर रूल्स के अनुच्छेद 2 का पालन ना करने और कानून तोड़ने का आरोप लगाया। कानून के अनुसार कर्मचारियों को उसकी शादी के लिए 8 दिनों की पेड लीव मिलती है, चूंकि कर्मी ने चार बार शादी की थी तो उसे 32 दिनों की पेड लीव मिलनी चाहिए थी।