-
Advertisement
फीका-फीका तिब्बतियों का शाका दावा, Dalai Lama ने दी ऑनलाइन टीचिंग
मैक्लोड़गंज । बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा (Tibetan Spiritual Guru The Dalai Lama) ने मंगोलियाई नागरिकों को हिमाचल प्रदेश स्थित मैक्लोड़गंज (Mcleodganj)से अपने अस्थायी निवास स्थान से ऑनलाइन टीचिंग (Teaching) दी। तिब्बतियों में बुद्ध पूर्णिमा का खासा महत्व होता है। इस दिन को तिब्बती शाका दवा (Saka Dawa) के रूप में मनाते हैं।
यह भी पढ़ें :-बुद्धं शरणं गच्छामि…धम्मं शरणं गच्छामि…
आज के दिन तिब्बती (Tibetan) अपनी कमाई से कुछ ना कुछ दान करना पुण्य का काम मानते हैं। लेकिन इस मर्तबा कोरोना महामारी के चलते ये संभव नहीं हो पाया। इससे पहले शाका दावा पर देशभर के भिखारी मैक्लोडगंज पहुंचते थे,स्वयं दलाई लामा भी उन्हें कुछ ना कुछ दान स्वरूप देते रहे हैं। इस मर्तबा दलाई लामा ने टीचिंग से ही एक संदेश देने का प्रयास किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

