-
Advertisement
ब्रेकिंगः ज्वालामुखी बीजेपी मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी-हफ्ते का मिला टाइम
बीजेपी विधायक रमेश धवाला (Ramesh Dhawala) व पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा (Pawan Rana) की जंग में पिस रही ज्वालामुखी को पार्टी ने नया मंडल अध्यक्ष दिया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंडल अध्यक्ष के पद पर मान सिंह राणा (Man Singh Rana) की ताजपोशी कर दी है। इसके साथ ही उन्हें एक हफ्ते का टाइम दिया गया है कि इस दौरान वो अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लें। ज्वालामुखी में (Jwalamukhi BJP) बीजेपी के सत्ता में आने के वक्त से ही धवाला व पवन राणा के लिए धींगामुश्ती का अखाड़ा बना हुआ है। इन दोनों की खींचतान किसी से छिपी नहीं है।
यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर पहुंचे दिल्ली-तीन उपचुनाव से पहले पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात
याद रहे कि धवाला व पवन राणा के बीच हुए वाक युद्व के बीच सात माह पहले ज्वालामुखी मंडल व मोर्चों को भंग कर दिया गया था। उस वक्त भी मान सिंह राणा ही मंडल अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। अब उन्हें दोबारा ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें धवाला के साथ जोड़कर देखा जाता है तो पवन राणा से भी कोई रिश्तेदारी बताई जाती है। अब देखना होगा कि मान सिंह राणा के नाम पर इन दोनों की जंग किस दिशा में जाती है।

