-
Advertisement
हिमाचल में हादसा, महिला की गई जान, बच्ची सहित तीन घायल
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक चार साल की बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा रामपुर (Rampur) के तकलेट की छलांडी में हुआ है। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा हादसाः पहाड़ी से गिरा मलबा, 2 महिलाओं की गई जान-4 घायल
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नंबर की एक कार शुक्रवार सुबह रामपुर की ओर जा रही थी। कार (Car) में एक पुरुष दो महिलाएं और एक चार साल की बच्ची बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि तकलेट की छलांडी ढांक पर पहुंचते ही अचानक से कार अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार के गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। इस हादसे में 25 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल (Injured) हुए हैं। मृतक महिला की पहचान पिंका देवी पत्नी नवीन कुमार निवासी रामपुर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में नीलू देवी 54 पत्नी जीवनू राम गांव नेहरा तहसील रामपुर, शुभ राम 52 पुत्र मांगू राम गांव चबाऊ तहसील रामपुर और 4 वर्षीय मीनाक्षी पुत्री नवीन कुमार घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज तकलेच अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

