-
Advertisement

शादी का झांसा देकर नौ महीने रखा साथ फिर किया इंकार, पुलिस के पास पहुंची पीड़िता
कांगड़ा। उपमंडल पालमपुर के तहत पड़ते एक गांव में महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस थाना पालमपुर (Palampur) में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है। महिला ने अपनी शिकायत (Complaint) में कहा है कि वह साथ लगते गांव के युवक के साथ पिछले 6 साल से संपर्क में थी। पिछले साल युवक ने उसके साथ शादी करने के बात कही। इसके बाद से वह दोनों पिछले नौ महीने से एक साथ रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने अब उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया है। युवक ने शादी से इंकार किया तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मशार- 7 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी युवक अविवाहित है जबकि शिकायतकर्ता महिला विधवा है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ समय पहले वह गर्भवती भी हो गई थी। इस पर युवक ने बिना शादी के बच्चा पैदा करने को सही नहीं बताया और उसको गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया। महिला ने उसकी बात मानकर गर्भपात भी करवा लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी अमित कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत की सत्यता जांचने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। युवक को थाने में तलब किया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group