-
Advertisement
इस कब्र पर मांगी जाती है प्यार की मन्नत, जानिए क्यों माना जाता है प्रेम का प्रतीक
Last Updated on June 24, 2021 by Sintu Kumar
दुनिया भर में लोग जब किसी मन्नत को पूरा करवाना चाहते हैं मंदिर में जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी की कब्र पर जाने से मनोकामना पूरी होती हो। ऐसा होता है फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) में। यहां एफिल टॉवर के पास स्थित एक आम आदमी की कब्र पर भी हजारों लोग पहुंचते हैं क्योंकि उसको प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं, कब्र में उस आदमी की आदमकद प्रतिमा लेटी हुई है। लोगों का मानना है कि इसको चूमने से ना सिर्फ जीवनसाथी की तलाश साल भर में पूरी हो जाती है, बल्कि बच्चे की चाहत रखने वाले जोड़ों की गोद भी भर जाती है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं –
यह भी पढ़ें: दुनिया के ऐसे शहर जहां भूतों का है डेरा, रात में जाने के नाम से घबराते हैं लोग
पेरिस में पेरे-लशाएस नाम की एक कब्रगाह (Cemetery) है जहां फ्रांस की मशहूर शख्सियतों जैसे ऑस्कर विल्ड, चॉपिन, जिम मॉरिसन की कब्र हैं। यहां पर हर साल 30 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। यहीं पर विक्टर नॉएर नाम के शख्स की भी कब्र है। यही वो कब्र है जिसकी हम बात करने वाले हैं। विक्टर एक पत्रकार था और 22 साल की उम्र में उसकी हत्या कर दी गई थी। विक्टर फ्रेंच अखबार ला-मर्सेलाइस में काम करता था और साल 1870 में उनकी नेपोलियन तृतीय के भतीजे प्रिंस पियरे बोनापार्ट ने उसकी जान ले ली थी। प्रिंस अखबार में अपने परिवार की आलोचना से बौखलाए थे और विक्टर उनके सामने अखबार का पक्ष रखने गए थे। इसी दौरान बोनापार्ट ने उनकी जान ले ली थी। विक्टर की मौत की वजह से पब्लिक भड़क गई थी जिसके बाद प्रिंस पर विक्टर की हत्या का केस चलाया गया।
यह भी पढ़ें: डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला, बिना पूछे कर दी नसबंदी
विक्टर की समाधि को सेक्सिएस्ट टॉम्ब ऑफ द सेमेटरी (Sexiest Tomb of the Cemetery) भी कहा जाता है क्योंकि जूल्स डलॉऊ नाम के कलाकार ने उनकी उसी हालत में एक मूर्ति बना दी थी जिस हालत में विक्टर की मौत हुई थी। उस समय विक्टर की शादी होने वाली थी। उनकी मूर्ति में उनकी कमीज के बटन खुले हैं और उनकी हैट उनके पैर के पास पड़ी हुई है। माना जाता है कि जिस लड़की को जीवनसाथी की तलाश होती है वो उस हैट में फूल चढ़ाती है और विक्टर की मूर्ती के होठों पर किस करती है। ऐसा करने से साल भर के अंदर उसकी शादी हो जाती है। इस मूर्ति के पास सबसे ज्यादा महिलाएं ही जाती हैं। करीब 15 साल पहले इस मूर्ति के पास जाने से रोक लगा दी गई थी, लेकिन महिलाओं के कड़े विरोध के बाद ये रोक हटा ली गई। तो अगर आपको भी जीवनसाथी की तलाश है और आपको पैरिस जाने का मौका मिला है तो इस कब्र के दर्शन जरूर कर लेना।