-
Advertisement

HP Corona: आज 118 केस और 244 हुए रिकवर-दो महिलाओं ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 118 मामले आए हैं। वहीं, 244 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज दो की जान गई है। कांगड़ा में 61 साल और ऊना में 45 साल की महिला ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में सल्ली शाहपुर की 61 साल की महिला ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 01 हजार 665 पहुंच गया है। अभी 1,754 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 96 हजार 422 ठीक होने में कामयाब रहे हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3457 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अभी Corona के 1,693 एक्टिव केस, आज अब तक 231 ठीक
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 36, सोलन (Solan) में 14, चंबा में 13, मंडी व शिमला (Shimla) में 12-12, हमीरपुर व ऊना में 9-9, कुल्लू में पांच, सिरमौर में चार, बिलासपुर में दो, किन्नौर व लाहुल स्पीति में एक-एक नया मामला है। कांगड़ा के 60, हमीरपुर के 38, शिमला के 34, चंबा (Chamba) के 33, मंडी के 19, ऊना के 17, सिरमौर के 16, बिलासपुर के 13, कुल्लू के 6 व किन्नौर और सोलन के चार-चार ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 184 केस और 249 ठीक, 6 की मृत्यु-1,885 एक्टिव केस
हिमाचल में आज कोरोना के 8,258 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 8,083 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 70 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 105 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 23 लाख 98 हजार 020 सैंपल जांच को लिए गए हैं। इनमें से 21 लाख 96 हजार 285 नेगेटिव रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…