-
Advertisement
औट-लुहरी एनएच 305 माशणुनाला के पास भूस्खलन से बंद, दर्जनों वाहन फंसे
Last Updated on July 24, 2021 by Sintu Kumar
कुल्लू। हिमाचल में बरसात में कई जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ज़िला कुल्लू में औट-लुहरी नेशनल हाईवे 305 (Aut-Luhri NH 305 ) माशणुनाला के पास भूस्खलन (Landslide) होने के कारण शनिवार को यातायात अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद नेशनल हाईवे की मशीनरी घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। कुछ घंटों में सड़क मार्ग यातायात के लिए बहाल होगा। नेशनल हाइवे में भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिला में शराब की फैक्ट्री सील, रात भर चली विभागीय कार्रवाई
वहीं, मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का क्रम 28 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 25 जुलाई से मानसून के सक्रिय होने का अंदेशा जताया गया है। ऐसे में प्रदेश में और बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों हुई बारिश से प्रदेशभर में भारी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान की मार जिला कांगड़ा को ही झेलनी पड़ी है।