-
Advertisement
दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदी, यहां हमेशा खौलता है बहता पानी
Last Updated on November 19, 2023 by Soumitra Roy
दुनियाभर में कई तरह की रहस्यमयी चीजें हैं, जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक रहस्यमयी नदी (River) के बारे में बताएंगे, जिसके किनारे बैठने के लिए लोगों को काफी साहस की जरूरत पड़ती है। दरअसल, इस नदी में हमेशा खौलता हुआ पानी बहता रहता है। ऐसे में अगर कोई इसमें गलती से घुस जाए तो उसकी मौत निश्चित है।
यह भी पढ़ें- भारती की कॉफी की दुनिया शौकीन, 70 फीसदी विदेशों में होता है निर्यात
हम बात कर रहे हैं कि शनय टिमपिशका नदी (Shanay Timpishka River) के बारे में। इस नदी के किनारे कोई भी आराम से नहीं बैठ सकता है। शनय टिम पिशका नाम की रहस्यमयी नदी दक्षिण अमेरिका (America) के पेरू देश में बहती है। इस नदी का पानी इतना खौलता रहता है कि ये किसी की भी जान ले सकता है। इस नदी के पानी का तापमान हमेशा 50 से 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
हालांकि, ये नदी का पानी हर जगह पर इतना गर्म नहीं होता है। कुछ जगहों पर ये पानी 100 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाता है। बताया जाता है कि ये पानी इतना गर्म होता है कि कोई भी इंसान इससे खाना भी बना सकता है। कहा जाता है कि इस नदी के बारे में साल 1930 से पहले किसी को पता नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी को शनय टिमपिशका का मतलब सूरज की गर्मी से उबलने वाली नदी होता है। इस नदी की साल 2011 में सरकारी तौर पर पुष्टि की गई थी।
हमेशा उबलता रहता है पानी
नदी से करीब 400 मील की दूरी पर अमेजन बेसिन नामक एक सक्रीय ज्वालामुखी को भी इस नदी के गर्म पानी का कारण नहीं समझा जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नदी के नीचे बहुत गहराई में कभी किसी समय तेज भूकंप आया होगा, जिससे नदी के नीचे कोई बड़ी दरार बन गई होगी, जिसके जरिए जमीन के अंदर का गर्म लावा लगातार नदी के संपर्क में आता रहता है और इसी कारण नदी का पानी हमेशा उबलता रहता है।