-
Advertisement
यहां ऊंचे पहाड़ से गिरता है आग का झरना, रहस्य जानकर रह जाएंगे दंग
Last Updated on March 23, 2023 by sintu kumar
ये तो हम सब जानते हैं कि दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी हुई है। दुनिया में बहुत सारी ऐसी अनोखी चीजें हैं, जिन्हें देखने के बाद हम दंग रह जाते हैं। जैसा कि हम सबको पता है कि झरने से पानी निकलता है। हमारे देश में कई विशाल झरने हैं, जो कि देखने में बेहद सुंदर दिखते हैं। आज हम आपको ऐसे एक झरने (Waterfall) के बारे में बताएंगे, जिसमें से पानी नहीं बल्कि आग निकलती है। यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है।
यह भी पढ़ें- देश में हर साल एक व्यक्ति करता है 50 किलो खाना बर्बाद
बता दें कि ये अद्भुत झरना कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में स्थित है। ये झरना 1560 फीट ऊंचे कैप्टन माउंटेन से गिरता है। इस अद्भुत झरने को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ये झरना फायरफॉल (Firefall) के नाम से भी जाना जाता है यानी आग का झरना। इस झरने से गिरती आग का नजारा देखने में बेहद अलग होता है।
जानकारी के अनुसार, इस झरने में हर साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में काफी अलग नजारा देखने को मिलता है। इस झरने को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्यास्त (Sunset) के समय इस झरने का रंग बदलने लगता है। दरअसल, सूरज की रोशनी पानी में बिखर जाती है और पानी में ऐसा दिखाी देता है जैसे कि ये आग का झरना हो। जबकि, ऐसा नहीं है। इस झरने से गिरने वाला पानी आग की तरह दिखाई देता है, लेकिन ये आग नहीं पानी ही है।