-
Advertisement
हिमाचल: कमरे के भीतर फंदे से झूलता मिला युवती का शव
कांगड़ा। हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा (Kangra) जिले के रैत में युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, परिजनों ने मामले की जानकारी रैत पुलिस (Rait Police) को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुल्लू में मिला नेपाली महिला का शव, हत्या या आत्महत्या जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की पहचान रैत निवासी रिचा चौधरी (23) के रूप में हुई। वह बीएससी (BSC) की पढ़ाई पूरी करने बाद छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।बहरहाल, युवती के मौत पर परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

