-
Advertisement
हिमाचल अलर्ट: होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Last Updated on August 27, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal) में अगले चार दिन भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई भागों में आगामी चार दिनों तक भयंकर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, आगामी 2 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10 जिलों पर अगले 4 दिन बरसेगी आफत, बारिश- आंधी का जारी किया अलर्ट
लैंडस्लाइड का खतरा
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक सैलानियों को खतरनाक स्थलों से पर ना जाने की हिदायत दी है। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदी व नालों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, गुरुवार रात को ऊना जिले बंगाणा में 107, गोहर मंडी 72, गुलेर कांगड़ा 56, सुंदरनगर 20, पालमपुर 26.2, कांगड़ा 22.4, डलहौजी 14, धर्मशाला 8.4, बिलासपुर छह, मंडी 3.5 और जुब्बड़हट्टी में1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
बारिश के चलते तापमान गिरा
वहीं दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केलांग में न्यूनतम तापमान 12.3 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, बिलासपुर में 31.0, हमीरपुर में 29.8, चंबा में 32.8, भुंतर में 28.7, सोलन में 29.5, कांगड़ा में 30.7, सुंदरनगर 26.0, नाहन में 25.7, धर्मशाला 25.6, केलांग 25.7, शिमला 23.8, कल्पा में 24.2 और डलहौजी में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page