-
Advertisement
हिमाचल में रिश्ते हुए कलंकितः ज्वालामुखी की महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Last Updated on September 23, 2021 by saroj patrwal
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी है। इसी क्रम में जिला कांगड़ा में रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। कांगड़ा के ज्वालामुखी उपमंडल के तहत घड़ियाना गांव में महिला ने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत खुंडिया थाना में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने रात को ही उसके घर में दबिश दी तथा हिरासत में लिया।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः ऊना में तीन पुलिस जवानों को कुचला, नादौन निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार
पुलिस के पास दर्ज शिकायत में महिला ने कहा है कि बीती रात रिश्ते में उसका जेठ घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने से पहले वह मौके से फरार हो गया। शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।