-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ ने पुड़िया भेंट कर लंका दहन का न्योता दिया गया
Last Updated on October 20, 2021 by Vishal Rana
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (Internationa Kullu Dushehra) उत्सव के छठे दिन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के शिविर में सैकड़ों देवी और देवताओं ने हाजरी लगाई। वहीं, भगवान रघुनाथ के रथ के चारों तरफ देवी देवताओं का भव्य मिलन हुआ। भगवान रघुनाथ की तरफ से सभी देवी देवताओं को केसर की पुड़िया भेंट कर लंका दहन के लिए न्योता दिया गया। इस दौरान देवी देवता भगवान नरसिंह की गद्दी के पास नतमस्तक हुए और छड़ीबरदार महेश्वर सिंह को पुष्प भेंट किए।
यह भी पढ़ें:कुल्लू दशहरा: शाही अंदाज में निकली भगवान नरसिंह की भव्य जलेब, कल होगा मौहल्ला उत्सव
छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि दशहरा उत्सव के छठे दिन मोहल्ले का कार्यक्रम हुआ। सभी देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर व रथ के पास हाजरी लगाई और इस बार दशहरा उत्सव में सैकड़ों देवी देवताओं ने हाजरी भरी है। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ की तरफ से देवी देवताओं केसर की पुड़िया भेंट कर लंका दहन का न्योता दिया गया और कल लंका दहन के लिए चढ़ाई होगी। लंका दहन कार्यक्रम के बाद भगवान रघुनाथ अपने मंदिर सुल्तानपुर दरबार में जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज रात को रघुनाथ के अस्थाई शिविर में देवी दुर्गा पूजन होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group