-
Advertisement
हिमाचलः चिट्टे संग पकड़े गए युवक दूसरी मंजिल से कूदे और पहुंच गए अस्पताल
ऊना। हिमाचल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में आए दिन लोग नशे के सामान के साथ पकड़ा जा रहा है। गत रात ऊना पुलिस ने सामने एक अजब वाक्या हो गया। पुलिस ने बसदेहड़ा में दो युवकों को चिट्टे संग काबू किया है। दोनों आरोपी पुलिस को देख पूरे फ़िल्मी स्टाइल में दो मंजिला छत से कूद गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आ गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः खाई में गिरा वाहन, ग्राम रोजगार सेवक की गई जान, साथी घायल
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि ऊना पुलिस बसदेहड़ा में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देख युवक बाइक को भगा ले गए। तभी पुलिस को नजदीक आते देखकर दोनों युवक बाइक खड़ी कर दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गए और पुलिस से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। जिसमें दोनों युवकों की टांगे फैक्चर हो गई और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने जब उनकी युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान विशाल चंदेल निवासी मैहतपुर व जतिंद्र कुमार निवासी बसदेहड़ा के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। जहां पर पुलिस की देखेरख में उनका उपचार जारी है। हादसे में विशाल चंदेल की दोनों टांगें व जतिंद्र कुमार की एक टांग फैक्चर हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में बसदेहड़ा में दो युवकों को काबू किया है। इस दौरान भागते हुए दोनों ने छत से छलांग लगा दी, जिसमें घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


