-
Advertisement
शुक्र है अपने देश में ऐसा कोई लॉ नहीं है! यहां पत्नी का Bday भूलने पर हो सकती है जेल
Last Updated on November 30, 2021 by admin
नई दिल्ली। सभी आजाद मुल्क अपने अपने हिसाब से संविधान और कानून बनाते हैं और लागू करते हैं। कहीं चोरी के लिए हाथ तक भी काटने का कानून है। वहीं, कुछ देशों के कई कानून बेहद अजीबोगरीब है। कभी कभी तो इस सुनकर आपकी हंसी भी छूट सकती है। ऐसा ही एक कानून है प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के पॉलिनेशियन एरिया (Polynesia) में मौजूद देश सामोआ में। यह एक आइलैंड है। खूबसूरती के साथ-साथ यह देश दुनिया में अनोखे कानून के लिए जाना जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां पति के लिए अपनी पत्नी का बर्थडे भूलना महंगा ही नहीं भारी भी पड़ सकता है। अगर पति सालगिरह या बर्थडे मिस कर देता है तो उसे सजा मिल सकती है। यहां तक कि यहां अगर पत्नी किसी बात पर पति से नाराज हो जाए और बात करना बंद कर दे तो भी सजा का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें: हर मौसम में हमेशा ठंडी लगती है परफ्यूम, जानिए क्या है कारण
ये सजा प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के पॉलिनेशियन एरिया (Polynesia) में मौजूद देश सामोआ (Samoa Strange Law) में है। सामोआ में अगर पति गलती से भी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं, तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। सामोआ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ इस कानून के कारण दुनिया में काफी चर्चित है। पत्नी इसी बात की शिकायत पुलिस में कर दे, तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। हालांकि उन्हें अपनी गलती सुधारने के लिए मौका भी दिया जाता है। पहली बार पत्नी का जन्मदिन भूलने पर उन्हें पुलिस की तरफ से चेतावनी दी जाती है कि वो अगली बार ऐसा ना करे।