-
Advertisement
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी, जाने कब तक सताएगा मौसम
Last Updated on December 3, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल धीरे धीरे शीतलहर की चपेट में आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव के चलते हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। लाहुल स्पीति (lahaul spiti) में दो दिन से हो रही बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढके नजर आने लगे हैं। रोहतांग दर्रा और कुंजोम दर्रा में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। अटल टनल में भी बर्फ गिरने का दौर जारी है। रोहतांग समेत ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से सरोबर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कल से अगले पांच दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी
जिला कांगड़ा की दुर्गम पंचायतों में से एक बड़ा भंगाल का रास्ता बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। जिससे बड़ा भंगाल का शेष विश्व से पूरी तरह से कट गया है। राजधानी शिमला (Shimla) सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश भी हुई है। शुक्रवार को दो नेशनल हाईवे सहित 44 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। जिससे प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कल यानी शनिवार को प्रदेश में बारिश.बर्फबारी के आसार जताए हैं। वहीं रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी (rain and snowfall) का येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Department) के अनुसार सात दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को जारी किए निर्देश
कुल्लू जिला और लाहुल स्पीति में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल होकर निगम की बसों के साथ पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने सिर्फ स्थानीय लोगों को ही फोर बाई फोर वाहनों से आने जाने की अनुमति दी है। सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा 2.2, शिमला 5.2, चंबा 6.6, मनाली 6.8 और ऊना में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.3, कांगड़ा 22.2, चंबा 21.3, बिलासपुर 21.0ए नाहन 19.1, हमीरपुर 19.0, धर्मशाला 18.6, मंडी 18.0, सोलन 15.0, शिमला 10.9, मनाली 10.0, डलहौजी 9.9, कल्पा 5.0 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…