-
Advertisement
डेपुटेशन के सहारे चल रहा सीएम जयराम के गृह जिला का एक स्कूल, दांव पर 40 छात्रों का भविष्य
सुंदरनगर। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के गृह जिले में एक प्राइमरी स्कूल पिछले दो सालों से डेपुटेशन (Deputation) के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में अध्यापकों के तीन पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस स्कूल में करीब 40 छात्र पढ़ते हैं। जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्कूल मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम पंचायत सेरिकोठी का प्राइमरी स्कूल (Primary School ) डूंघला है। स्थानीय लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर और स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल से स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की, लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया। जिससे लगातार छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की इस आईटीआई में होंगे निशुल्क कोर्स, बेरोजगार युवा जल्द करें आवेदन
जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी चुहड़ा राम, जय सिंह, तारा चंद, कमली देवी, बलदेव, राजू राम, लीला धर, बृज लाल, बबलू रामव रमेश कुमार ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से स्कूल डेपुटेशन के सहारे चल रहा है। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों (Students) के भविष्य पर संकट मंडरा गया है उन्होंने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर पर शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया। इसके साथ ही कई बार स्थानीय विधायक से भी आग्रह किया गया, लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिल पाई।

उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द छात्रों को हो रही समस्या से निजात दिलाई जाए। ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके। आपकों बता दें कि स्कूल में करीब पहली से पांचवी कक्षा तक के 40 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और स्कूल में अध्यापकों के 3 पद खाली है। लेकिन 2 वर्षों से स्कूल डेपुटेशन के सहारे चल रहा है। वहीं, एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामौत्रा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला रखा जाएगा और छात्रों को आ रही परेशानी का जल्द समाधान किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



