-
Advertisement
हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत: बारिश-बर्फबारी और अधंड का जारी किया अलर्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मार्च माह में ही बढ़ चुकी गर्मी से अब राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते 23 और 24 मार्च को हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center Shimla) ने इसको लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी (Snowfall) भी हो सकती है जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, अब मिलेगी राहत; जाने कब
यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक संदीप ने दी है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला, किन्नौर के क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 25 मार्च से मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। शिमला (Shimla) में तापमान 23 डिग्री पार कर चुका है जबकि अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा ऊना में 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा अन्य हिस्सों में भी तापमान में वृद्धि की जा रही है। वहीं, यदि आने वाले दिनों में बारिश (Rain) होती है तो लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में कल से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट जारी
वहीं, मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है और पूरा दिन धूप खिली रही। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ होने के चलते गर्मी में इजाफा हो गया है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को मार्च माह में ही जून का एहसास हो रह है। राजधानी शिमला में भी तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है जिसके चलते दिन में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। बारिश होने से प्रदेश में लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।