-
Advertisement
हिमाचल की रबर डॉल निधि योग की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनी, योगा बुक में दर्ज हुआ नाम
सुजानपुर। हिमाचल की नन्ही बेटी निधि डोगरा को राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर (National Brand Ambassador of Yoga) चुना गया है। रबर डॉल के नाम से विख्यात निधि डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर चौरी खियूंद की रहने वाली हैं। निधि डोगरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी मंे आठवीं कक्षा में पढ़ती है। इससे पहले निधि डोगरा (Nidhi Dogra) को योग के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर चुना गया था। अब निधि की उपलब्धियों को देखते हुए एबीवाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन (ABYM Yoga Book of Record Foundation) की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर योग का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। इसकी सूचना एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ राकेश भारद्वाज ने दी। राष्ट्रीय स्तर पर योग की ब्रांड एंबेसडर का नियुक्ति पत्र भी निधि को मिल चुका है। एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड एकमात्र ऐसी रिकॉर्ड बुक हैए जिसमें सिर्फ योग के ही रिकॉर्ड स्थापित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें:16वीं जूनियर एशियन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत बना चैंपियन, हिमाचल की बेटियों ने किया कमाल

योगासनों में निधि ने 6 विश्व कीर्तिमान किए स्थापित
निधि डोगरा योगासनों में अब तक 6 विश्व कीर्तिमान (World Record) स्थापित कर चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल भी प्राप्त कर कई मल्टी रिएलिटी शो में योगासन कैटेगिरी में विजेता रह चुकी हैं। निधि डोगरा के एंबेसडर बनने से हिमाचल प्रदेश में योग के महत्व और प्रसार को बढ़ेगा। वहीं बेटी की इस उपलब्धि पर निधि के पिता कोच शशि कुमार ने एबीबाईएम योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन के फाउंडर और सीईओ राकेश भारद्वाज का धन्यवाद किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…




