-
Advertisement
AIIMS में उपचाराधीन पं सुखराम की हालत नाजुक,वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट
नई दिल्ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का इलाज नई दिल्ली के AIIMS में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। पंडित सुखराम को बीती रात कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद 95 वर्षीय पंडित जी को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। अब उन्हें दवाओं की बजाय दुआओं की दरकार है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंडित सुखरामके पोते आश्रय शर्मा को फोन पर उनका कुशलक्षेम पूछा। वहीं, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी पूर्व मंत्री व विधायक अनिल शर्मा से उनके पिता जी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लिया।
यह भी पढ़ें- सीएम जयराम ने सड़क पर रुक कर सुनी पंडोह डैम विस्थापित की समस्याएं
95 वर्ष के पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उन्हें मंडी से नई दिल्ली शिफ्ट किया था। रविवार को सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी का दिल्ली स्थित एम्स में उपचार चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि देर शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


