-
Advertisement
पंडित सुखराम के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने रखी शोक सभा, सात दिन के कार्यक्रम स्थगित
शिमला। मंडी (Mandi) जिला से क़द्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा (Pandit Sukh Ram Sharma) के निधन पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सात दिन का शोक रखने की निर्णय लिया है। सात दिन तक पार्टी ने प्रदेश में सभी कार्यक्रम स्थगित (Program Postponed) कर दिए हैं। पार्टी कार्यालय शिमला (Shimla) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें- संचार क्रांति के लिए जाने जाते थे पंडित सुखराम, जानिए उनका राजनीतिक सफर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Congress state president MP Pratibha Singh) ने कहा कि पंडित सुखराम के निधन से राजनीतिक क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह 13 बार विधायक और केंद्रीय संचार मंत्री रहे, जिससे संचार के क्षेत्र में नई क्रांति आई। कांग्रेस हमेशा उन्हें याद रखेगी। उनके निधन पर कांग्रेस सात दिन का शोक रखेगी। इस दौरान सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी जाकर परिवार से मिलकर स्वेदनाएं व्यक्त करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


