-
Advertisement
महिला सुसाइड मामला, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, टांडा अस्तपाल में गर्माया माहौल
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला के सबसे बड़े अस्पताल टांडा (Tanda) में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया मृतक महिला के शव (Dead Body) को लेने से परिजनों ने साफ इंकार कर दिया। इस दौरान परिजनों ने टांडा में ही विरोध प्रर्दशन शुरू कर दिया। परिजन महिला की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बता दें कि बीते रोज ही कांगड़ा के जोगीपुर वार्ड नंबर 6 में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। महिला ने आत्महत्या (Suicide) करने से पहले 10 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें महिला ने उसकी मौत के लिए कई लोगों को जिम्मेदार बताया था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टांडा में मृतक महिला के परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला अपने पति से अलग रहती थी। महिला ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी लिखा है। जिसमें उसने कई लोगों के नाम लिखे हैं। परिजनों ने मांग की है कि पहले उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही वह शव को लेंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः धर्मशाला में कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, चंबा की रहने वाली थी
बताया जा रहा है कि मृतक महिला धर्मशाला की रहने वाली थी, महिला की शादी 2009 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद महिला 2013 से अपने पति से अलग अपनी मां के साथ जोगीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में किराए के कमरे में रहती थी। उक्त महिला की एक बेटी भीए जिसकी उम्र 11 साल हैए जोकि अपने पिता के साथ पिछले 9 साल से रह रही। महिला के परिजनों ने पुलिस थाना कांगड़ा और धर्मशाला पुलिस पर मामले की सही से जांच नहीं करने के आरोप लगाए। जिस महिला ने आत्महत्या की उसने धर्मशाला गुरुद्वारा रोड में रहने वाले एक परिवार के खिलाफ सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उनकी वजह से आत्महत्या कर रही है। वहीं, पुलिस सब इंस्पेक्टर अधिकारी शशी पाल ने बताया कि पुलिस इस मामले की पूरी तरह छानबीन कर रही, जिनके नाम सुसाइड नोट में होगा, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

