-
Advertisement
हिमाचल: कांगड़ा जिला में स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, अधिसूचना जारी
पंकज नरयाल, धर्मशाला। हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कांगड़ा में स्कूलों (School Timings) के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। यह आदेश डीसी कांगड़ा (DC Kangra) निपुण जिंदल ने जारी किए हैं। जिलाधीश कांगड़ा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा फेरबदल किया है। अब स्कूल 9 की बजाय पौने आठ बजे (7:45) खुलेंगे और तीन बजे बंद होने की बजाय दोपहर एक बजे बंद होंगे,ताकि दोपहर एक बजे के बाद पड़ने वाली कड़ाके की गर्मी से बच्चों को झुलसने से बचाया जा सके। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह आदेश 23 मई से पूरे कांगड़ा जिला में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में लागू हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नौकरी के लिए हो जाओ तैयार, 23 को होगा कैंपस इंटरव्यू
जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ये बड़ा फ़ैसला लिया है। डॉक्टर निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा के निचले क्षेत्रों सहित तमाम जिला में इन दिनों तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है जिसके चलते जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उन्होंने तमाम निजी और सरकारी स्कूलों को आदेश पारित करते हुए आदेश जारी किए है कि 23 मई से तमाम स्कूल सुबह 7:45 से खोले जाएं और 1 बजे बंद हों इसलिये क्योंकि दोपहर एक बजे के बाद ही बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ती है जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। इसलिये ये फैसला लिया गया है । उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने वालों के ख़िलाफ़ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

