-
Advertisement
12वें मर्द की तलाश में 52 वर्षीय महिला, शादी करने के लिए ढूंढ रही दूल्हा
दुनिया भर में शादी के बंधन को काफी पवित्र माना जाता है। कुछ लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा चलता है, जबकि कुछ लोगों की शादी (Marriage) टूटने की कगार पर आ जाती है। कई बार ऐसा होता है कि कोई इंसान किसी गलत इंसान के साथ शादी के बंधन में बंध जाता है, जोकि उनकी शादी टूटने का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक 52 वर्षीय महिला के साथ हुआ और उनकी कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- स्टाफ ने काट कर गर्भ में ही छोड़ा नवजात का सिर, ऐसी बची हिंदू महिला की जान
दरअसल, 52 वर्षीय महिला मोनेट डियास अभी तक 11 मर्दों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुकी है और अभी भी सच्चे प्यार की तलाश में है। उन्हें उम्मीद है कि एक ना एक दिन वे अपने सच्चे प्यार से शादी रचा ही लेगी। मोनेट डियास एडिक्टेड टू मैरिज (Addicted to Marriage) शो में अपने बॉयफ्रेंड जॉन के साथ नजर आ चुकी हैं।

डियास बताती हैं कि उनके लिए उनके रिश्ते टूटना हर बार दर्दनाक रहा। उन्होंने बताया कि वे अपने बॉयफ्रेंड जॉन से बेहद प्यार करती थीं और उनसे अलग नहीं होना चाहती थीं, लेकिन भविष्य की अनिश्चितताओं के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। डियास बताती हैं कि जॉन से पहले भी उनकी जिंदगी में कई लोग आए, लेकिन कभी भी किसी के साथ वे सुखद जिंदगी तक नहीं पहुंच पाईं।
वहीं, डियास की बहन अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। जहां एक और मोनेट एक के बाद एक 11 मर्दों को छोड़ चुकी हैं, वहीं उनकी बहन की शादी 38 साल से टिकी हुई है। उनकी बहन को लगता है कि मोनेट को अब सच्चा जीवनसाथी मिलेगा।
