-
Advertisement
Big Breaking: मनाली में पत्नी के आशिक को गोली से उड़ाया-खुद भी किया सुसाइड
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पर्यटन नगरी मनाली ( Manali) के एक होटल में मौत का खतरनाक तांडव देखने को मिला है। मनाली के शुरू गांव में हिमालयन ओक होटल में एक होटल मालिक ने पहले एक व्यक्ति को गोली मारी फिर खुद को गोली से उड़ा डाला। यह व्यक्ति उसकी पत्नी का आशिक बताया जा रहा है। व्यक्ति ने पत्नी पर भी गोली चलाई लेकिन वह उसकी बाजू में लगी, जिसके चलते वह घायल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की महिलाओं ने मनाली में इस होटल को लीज पर ले रखा है। गत रात को इन महिलाओं ने अपने दोस्त को खाने पर बुलाया। जिसके बाद एक महिला दोस्त के साथ कमरे में ठहरी हुई थी। इसी बीच महिला का पति भी सुबह दिल्ली से वहां पहुंच गया और व्यक्ति को देख भड़क गया तैश में आकर उसने पत्नी के आशिक को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार दी, उसने पत्नी पर भी गोली चलाई लेकिन वह उसकी बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गई
यह भी पढ़ें- Paper leak Case में ऊना पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया एक और आरोपी
वारदात का पता चलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। और होटल को सील कर दिया है। एसपी कुल्लू मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान हो कर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

