-
Advertisement
विक्रमादित्य बोले, अंग्रेजों की चाल चल रही है BJP, आने वाले समय में जनता देगी जवाब
शिमला। सरकार विरोधी निर्णयों के चलते शनिवार को सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। इस दौरान शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अंग्रेजों की चाल चल रही है। जिसका जवाब आने वाले दिनों में जनता देगी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी (GST) लगाकर सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है।
यह भी पढ़ें:रोहड़ू में बागवानों की रैली में बीजेपी ने़त्री को ये क्या बोल बैठे विक्रमादित्य, पढ़े यहां
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज सेब की पेटी के दाम दो सौ रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। जिसकी मुख्य वजह है कि सेब पेकिंग मेटिरल को सरकार ने जीएसटी के दायरे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि ऐसा करने से प्रदेश के कितने बागवानों को और किसानों को नुकसान होगा। जिनकी आजीविका का साधन ही कृषि और बागवानी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का कर्मचारी, युवा व आम आदमी सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार किसानों व बागवानों को जमीन में लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में बागवानों को कभी दिक्कत नहीं हुई थी। किसानों-बागवानों के हकों को पूरा करने के लिए कांग्रेस पूरे हिमाचल में जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी को पांच नहीं अठारह प्रतिशत किया है। बागवानों को एचपीएमसी के द्वारा मात्र कुछ लाख पेटियां ही उपलब्ध करवाई जाती हैं, लेकिन 3 से 4 करोड़ की पेटी अब लोगों को जीएसटी चुका कर खरीदनी पड़ेगी।
विधायक ने कहा कि अडानी अंबानी को फायदा देने के लिए मिलीभगत से मंत्री ने सेब सीजन के दौरान आकर बागवानों से नहीं पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत परेशानी तो नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 72 हजार का ऋण कांग्रेस ने ही वापस किया था। आज किसान क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का ब्याज तक वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस बागवानों के लिए लड़ती आई है। सरकार कांग्रेस व बागवानों की आवाज दबाने का प्रयास भी नहीं कर सकती है।

लगाया गया 15 करोड़ का तंबू
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धर्मशाला में पीएम की आवभगत के लिए 15 करोड़ रुपए का तंबू लगाया गया था, लेकिन उस इन्वेस्टमेंट मीट का कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने मंडी को अपनी कहा था, लेकिन मंडी के लोगों ने यह साबित कर दिया कि मंडी केवल वहां की जनता की ही है। प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी जा चुके हैं और अब अगला नंबर डीजीपी का लगना तय है।
नौकरी के नाम पर धोखा
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में घोटाले कम नहीं हुए हैं। पुलिस भर्ती घोटाला (Police Recruitment Scam) बीजेपी के लिए एक दाग है और इसे कोई नहीं मिटा सकता। युवाओं को नौकरी देने के नाम पर धोखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह बताना चाहिए कि आज तक कितने युवाओं को रोजगार दिए गए हैं।
ओपीएस कर्मचारियों के साथ धोखा
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रामपुर में रविवार को सरकार के विरोध में ओपीएस (OPS) कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। जिससे साफ है कि कर्मचारियों के साथ सरकार ने धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस की मांगें हर हाल में पूरी की जाएंगी और जिन कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया गया है, उनके लिए पेंशन का प्रावधान किया जाएगा।
समय आने पर दिया जाएगा जवाब
सरकार बनते ही युवाओं को दस लाख का लोन कांग्रेस (Congress) दिलवाएगी। जो ठेकेदार सरकार के लिए दलाली का काम कर रहे हैं, उन्हें समय आने पर जवाब दिया जाएगा।
जनता को बांट रही बीजेपी
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीजेपी (BJP) जनता को धर्म व जातिवाद के नाम पर बांट रही है। जबकि, पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश भर में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाए थे।
टिकट माफ का तोहफा निकला जुमला
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बसों में महिलाओं को पचास प्रतिशत टिकट (Ticket) माफ का तोहफा भी जुमला निकला। जब भी ऑनलाइन बुकिंग करवाने चाहें तो हमेशा सीटें फुल ही मिलती है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


