-
Advertisement
हिमाचल: कई जगहों पर हुआ भूस्खलन, खाली करवाए गए घर, मलबे में दबी गाड़ी
ये भी पढ़ें-हिमाचलः शिलाई में दो वाहन गिरे खाई में, 3 लोगों की गई जान
बता दें कि चौड़ा मैदान में भी उषा देवी नाम के मकान के अगले हिस्से में भूस्खलन (Landslide) हुआ है। जिसके चलते मकान को देर रात खाली कर दिया गया। वहीं, समर हिल को जाने वाली सड़क पर एक गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। भारी बारिश से शहर में अलग-अलग जगह पर घरों में पानी घुसने की सूचना मिली है। इसके अलावा शिमला शहर के कच्चीघाटी और ढली बाईपास में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को बरसात में सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की आपदा आने पर प्रशासन से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।



