-
Advertisement
हिमाचल: ग्वालगांव की पहाड़ी में दरार, धीरे-धीरे नीचे गिर रहा मलबा
Last Updated on August 9, 2022 by Vishal Rana
कुल्लू। प्रदेश में भारी बरसात कहर बरपा रही है। हर कहीं नुकसान की खबरें आ रही हैं। भूस्खलन के मामले बढ़ गए हैं। पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है जिससे प्रदेश की तमाम सड़कें प्रभावित हैं। यातायात ठप है। चंबा (Chamba) में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब कुल्लू में ग्वाल गांव (Gwal Village) की एक पहाड़ी में बड़ी दरार आ चुकी है। इस पहाड़ी से धीरे-धीरे मलबा गिर रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नदी-नालों के समीप हरगिज न जाएं, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
प्रशासन इसे देखकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस पहाड़ी के गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने समय रहते ही इस गांव के 50 घरों (50 houses) को खाली करवा लिया है। अधिकारी भी निरीक्षण के लिए पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि इस पहाड़ी की दो बड़ी-बड़ी चट्टानें (two big rocks) बरसात के चलते खिसक गई हैं। इस कारण मलबा गिरने से बड़े नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे हालातों को देखते हुए निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह (SDM Manmohan Singh) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। अब इन चट्टानों को तोड़ने की योजना बनाई जा रही है। वहीं इस संबंध में निरमंड के तहसीलदार टेक चंद ने बताया कि खतरे के चलते गांव के 50 घरों को खाली करवा लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page