-
Advertisement
हिमाचल: सड़क से नीचे लुढ़की कार, पांच लोग हुए घायल
Last Updated on August 14, 2022 by Vishal Rana
गोहर/संजीव कुमार। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल गोहर के काढ़ा मोड़ में एक कार (Car) अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। चार घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बगसैड भर्ती करवाया गया है। जबकि, एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नैरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पीडब्ल्यूडी के चालक की गई जान
जानकारी के अनुसार, पांचों लोग निजी कार एचपी 78 3849 में सवार होकर माता शिकारी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में घायल हुए पांच लोगों की पहचान निर्मला देवी (67), सुभद्रा कुमारी (42), शीतल ठाकुर (22), कोमल ठाकुर (20) और कार चालक अंकुश कुमार (32) के रूप में हुई है।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल बगसैड ले जाया गया, जिसमें से एक महिला को नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की है।