-
Advertisement
कांग्रेस बोली: लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, सीएम जयराम ने फेरा पानी; घोषणाएं मात्र चुनावी स्टंट
कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोमवार को भुंतर से लेकर कुल्लू तक आजादी की गौरव यात्रा (Azadi ki gourav Yatra) निकाली गई। जब यह रथ कुल्लू पहुंचा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक विक्रमादित्य का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress state president Pratibha Singh) ने कहा आज प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूं ती हिमाचल के तीन दौरे किए मगर रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। जब सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कुर्सी संभाली थी तो लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं मगर आज तक कुछ नहीं किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब सीएम जयराम सरकार के जाने का वक्त आ गया है। अब तेल सस्ता करने और कर्मचारियों को एरियर देने का समय चला गया। सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी में एयरपोर्ट बनाना था मगर उसका नींव पत्थर तक नहीं रखा गया। सीएम ने अपने कार्यकाल में नौकरियां तक नीलाम कीं। इसके लिए उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा।
यह भी पढ़ें-हिमाचल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की फिसली जुबान, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कह दी ये बात
वहीं इस मौके पर सुखविंदर सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की विचारधार के चलते ही लोकतंत्र मजबूत हुआ है। हर आदमी को वोट डालने का अधिकार मिला है। सीएम बड़ी चतुराई से जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। अग्निपथ योजना लाकर युवाओं से धोखा किया है। विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि आज की सरकार ने लोगों को जाति के नाम पर बांटा है। जिस दिन प्रदेश में आचार संहिता लगेगी जनता उसी दिन आईना दिखा देगी। हम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की मॉडल सरकार को वापस लाएंगे। हर विस क्षेत्र के लिए 10.10 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसमें लोन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम जयराम ठाकुर की ओर से की घोषणाओं को चुनावी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चुनावी साल को देखते हुए अब जयराम ठाकुर बड़ी.बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर की ओर से सरकारी कर्मचारियों को जो एरियर देने की घोषणा की गई है। यह केवल चुनावी साल को देखते हुए की गई है।