-
Advertisement
अक्षय कुमार की नई फिल्म का टीजर रिलीज, पुलिस ऑफिसर का निभाएंगे किरदार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म कठपुतली का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म एक क्राइम, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे, जो कि एक सीरियल किलर का केस सुलाझाएगा।
यह भी पढ़ें:लाल सिंह चड्ढा से पहले दिन कमाई में पीछे रह गई अक्षय कुमार की रक्षाबंधन फिल्म
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सरगुन मेहता और रकुल प्रीत सिंह भी होंगी। ये फिल्म सिनेमाघर में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार (Hotstar) पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। जबकि, फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी।
https://twitter.com/akshaykumar/status/1560500054179422209
जानकारी के अनुसार, ये फिल्म साउथ की मूवी रतसासन का हिंदी रीमेक है। साउथ की ये अक्टूबर, 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ कमाई की थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
