-
Advertisement
इस बुजुर्ग के 108 साल की उम्र में आ रहे नए दांत, खाते हैं मटन
पहले के समय के मुकाबले में आजकल लोगों की उम्र घटती सजा रही है। पहले जहां लोग लंबी उम्र तक जीते थे, वहीं अब लोगों की औसतन उम्र 73 साल है। आज हम आपको ऐसी एक बुजुर्ग आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने 108 वां जन्मदिन (Birthday) मनाया है। 108 साल के ये बुजुर्ग पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं।
ये भी पढ़ें-बुजुर्गों की ऐसे मदद करता है सीनियर सिटीजन एक्ट, जानिए खासियत
बता दें कि देवी सिंह नाम के बुजुर्ग हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिला के नालागढ़ की रहने वाले हैं। देवी सिंह का जन्म 15 अक्टूबर, 1914 में हुआ था। देवी सिंह की जिंदगी जीने की ऊर्जा एक युवा जैसी है। हालांकि, अब देवी सिंह के चेहरे पर झुर्रियां आने लगीं है, लेकिन फिर भी देवी सिंह काम करने का जज्बा एक 30 साल के नौजवान जितना रखते हैं।
दांत आने लगे वापस
देवी सिंह ने बताया कि उन्होंने जवानी में बहुत मेहनत की है। उन्होंने बताया कि वे उन दिनों पांच पैसे पर दिहाड़ी करते थे। उन्हें महीने का डेढ़ रुपया मिलता था। उन्होंने बताया कि जिंदगी का एक हिस्सा धान और कैंथ की रोटी खाते निकल गया। देवी सिंह बताते हैं कि उस जमाने में वे खेती बाड़ी का काम करता था। उन्होंने बताया कि अब उनके दांत वापस से आने लगे हैं और वे अब भी मटन खाते हैं। देवी सिंह ने पांच शादियां की हैं और वे छठी शादी भी करने वाले थे। हालांकि, जिससे उनकी छठी शादी होनी थी उस महिला की शादी से कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अभी देवी सिंह अपनी पांचवीं पत्नी के साथ रहते हैं, जो कि उनसे 25 साल छोटी हैं।

