-
Advertisement
महिला पुलिस के साथ ऐसी जिद्द करने लगी छोटी बच्ची, देखें वायरल वीडियो
हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियो वायरल होती हैं। इन वीडियो में कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जो हमारा दिल छू लेती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हुई है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची महिला पुलिस से डंडा लेने की जिद्द करती हुई नजर आ रही है। लोगों को ये वायरल वीडियो काफी पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- भारत के इस गांव में हर कुत्ता है करोड़पति, वजह जानकर होंगे दंग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटी सी बच्ची पहले महिला पुलिस (Police) अधिकारी से उसकी छड़ी के लिए पूछती है और फिर डंडे के लिए नखरे भी करती है। वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी बच्ची के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची पुलिस अधिकारी ने डंडा मांगने की जिद्द करती है, लेकिन वे उसे डंडा नहीं देती है। इसके बाद बच्ची (Little Girl) सड़क के किनारे बैठ कर डंडा लेने की चिल्लाकर जिद्द करने लगती है।
इंटरनेट पर इस वीडियो को @kanishka_bish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 14.2 मिलियन व्यूज और 903 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा बच्ची को अभी मालूम ही नहीं कि पुलिस क्या होती है। बेहद नादान। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा इस वीडियो से पहले मैं लो फील कर रहा था, लेकिन अब मैं मुस्कुरा रहा हूं पागल की तरह।

