-
Advertisement
जयराम बोलेः आप का कोई अस्तित्व नहीं और कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं
मंडी। हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा के चुनावों में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस( Aam Aadmi Party and Congress) प्रदेश के लोगों को विभिन्न प्रकार की गारंटियां देने में लगी है लेकिन प्रदेश की जनता इन पार्टियों के प्रलोभन में नहीं आने वाली है। यह बात गुरुवार को सर्किट हाउस मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर(CM Jairam Thakur)ने कही। उन्होंने गारंटियां देने के सवाल के जवाब में कहा कि आप का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है और कांग्रेस की अपनी गारंटी ही नहीं है तो ऐसे में प्रदेश की जनता उनकी गारंटियों पर कोई गौर करने वाली नहीं है।

सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)ने कहा कि प्रदेश के लोग ना तो विरोधी दलों की बातों को सुन रहे हैं और ना ही उनकी किसी बात को मान रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश में विकास के दम पर आने वाले समय में बीजेपी की सरकार एक बार फिर से प्रदेश में बनेगी। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर विरोधी दल राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि सही नहीं है। उन्होंने मंडी के रहने वाले सीबीआई( CBI) के अधिवक्ता की संदिग्ध मौत की जांच करने की बात भी कही। उपरांत इसके सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन शिलान्यास के लिए रवाना हो गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




