-
Advertisement
बार-बार हो रही घबराहट से ना हों परेशान, अपनाएं ये आसान उपाय
आमतौर बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो बहुत जल्दी नर्वस (Nervous) हो जाते हैं घबरा जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पब्लिक स्पीकिंग या फिर किसी के सामने खुद को प्रेजेंट करने में काफी दिक्कत होती है। नर्वसनेस होना नॉर्मल बात है, लेकिन नर्वसनेस आत्मविश्वास को कम कर देती है। आज हम आपको नर्वसनेस कम करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें-बढ़ रहा है मानसिक तनाव, इन आसान टिप्स को करें फॉलो
बता दें कि नर्वसनेस (Nervousness) मन में लगातार उठ रहे विचारों के कारण होती है। नर्वसनेस के कारण हार्मोन्स असंतुलन हो जाते हैं, जिससे पसीना निकलना, शरीर में कंपन और बोलते समय आवाज अटकने जैसी समस्या होने लगती है। आपको बता दें कि जब कभी भी घबराहट हो तो सबसे पहले घबराहट की वजह के बारे में पता करें। इसके बाद डरने की बजाय उसका डटकर सामना करने की कोशिश करें।
हो सके तो उस काम को बार-बार करें, जिस काम से आपको नर्वसनेस फील होती है। ऐसा करने से उस काम के प्रति आपकी घबराहट दूर होगी और आप नर्वसनेस भी फील नहीं करेंगे। इसके अलावा जितना हो सके उतना खुद को फिट रखें। आत्मविश्वास (Self Confidence) रहने से आपको रहने से आपको कम घबराहट फील होगी। दरअसल, आत्मविश्वास बढ़ने से कम नर्वसनेस फील होती है।

