-
Advertisement
छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था शिक्षक, मामला सामने आया तो हुआ फरार
कुल्लू। जिला के आनी उपमंडल में स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने पांचवी कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाए और उनके साथ गलत हरकतें की। मामला सामने आने के बाद आनी सदर थाना पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि अध्यापक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया सुसाइड, भड़के छात्र
जानकारी के अनुसार आनी उपमंडल की एक प्राथमिक पाठशाला का शिक्षक पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं को अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो दिखाता था और उनके साथ गलत हरकतें भी करता था। इतना ही नहीं उक्त शिक्षक इन मासूम छात्राओं को धमकाता भी था। आखिरकार हिम्मत कर जब बच्चियों ने अभिभावकों को जब पूरी बात बताई को शिक्षक की करतूत का खुलासा हुआ। उसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना आनी में दी है। लिहाज़ा, परिजनों की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।उधर डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी उनका कहना है कि पुलिस ने इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है अध्यापक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


