-
Advertisement
पहली बार देश के पीएम कुल्लू दशहरा उत्सव पहुंचे, अटल सदन से रथ यात्रा का देखा नजारा
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव (International Kullu Dussehra festival) का आगाज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रथ यात्रा (Rath Yatra) के गवाह बनने के लिए स्वयं कुल्लू पहुंच चुके हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के पीएम कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए हो। पीएम मोदी ऐतिहासिक रथ मैदान के छोर पर बने अटल सदन (Atal Sadan) के प्रांगण से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की रथ यात्रा का नजारा देख रहे हैं। मोदी के लिए सजाया गया मंच रथ मैदान से करीब 10 मीटर की दूरी पर है। जबकि रथ मैदान (Rath Maidan) को सुरक्षा के लिहाज से चारों तरफ से होर्डिंग लगाकर कवर किया गया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लगाया मां नैना का जयकारा, बोले- ये विकास आप के कारण हुआ
https://twitter.com/BJP4Himachal/status/1577598148801105920
इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) गृह मंत्री होते हुए दशहरा उत्सव में पहुंचे थे। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स हैं जो इस उत्सव का हिस्सा बने। रथ मैदान में पहुंचने के बाद नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जय ठाकुर , राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ उनके साथ मौजूद है। इसी बीच भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा रथ मैदान ढालपुर किया। सैकड़ो देवी देवताओं के साथ हजारों हरियान रथ मैदान में मैजूद है और विधिवत पूजा अर्चना हो रही है।

पीएम मोदी ने माथा टेका
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचते ही भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा भी मैदान में पहुंची। पीएम नरेंद्र मोदी भी भगवान रघुनाथ का आशिर्वाद लेने के लिए भगवान रघुनाथ के रथ के पास पहुंचे और आशिर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने भगवान रघुनाथ से देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। भगवान रघुनाथ की ओर से पीएम मोदी को फूलों की मालाए दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया गया। बता दें कि भगवान रघुनाथ 03रू05 बजे ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंचे। भगवान रघुनाथ के पुहंचते ही ढालपुर मैदान जय श्री राम के जयकारों के साथ गूंज उठा।


