-
Advertisement
चीनी महिला जासूसों ने किए बड़े खुलासे: भारत में रह रहे निर्वासित तिब्बती थे उनके टारगेट
धर्मशाला। दिल्ली और हिमाचल में पकड़ी गई दो चीनी महिला जासूस (Chinese Female Spies) ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। पूछताछ में इन चीनी महिला जासूसों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों (Central Investigative Agencies) को बताया कि भारत में रहने वाले निर्वासित तिब्बती उनके टारगेट थे। उन्होंने बताया नए दलाई लामा (Dalai Lama) की नियुक्ति में चीन दखलअंदाजी करना चाहता है। उन्होंने बताया कि ड्रेगन का मकसद है कि अगला दलाई लामा या तो चाइना का हो या फिर प्रो चाइना हो। यही वजह है कि चीन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बसे तिब्बती समाज के लोगों का ब्रेन बॉश करने में जुटा है। जिसके लिए वो अपनी इन्हीं महिला जासूसों का इस्तेमाल लंबे समय से वक़्त से कर रहा था।
यह भी पढ़ें:मंडी में नेपाली बन कर रही थी चीन की महिला, साढ़े छह लाख नकदी सहित अरेस्ट
इन दोनों चीनी जासूसों की बात से साफ हो गया है कि दोनों जासूस बड़े षड्यंत्र के तहत भारत आई थीं। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इन दोनों चीन जासूसों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स फॉरेंसिक जांच (Forensic Investigation) के लिए भेज दिए हैं। वहीं जब चीनी महिला काई रूओ के पासपोर्ट नंबर से उनकी भारत में ट्रैवल हिस्ट्री जानने का प्रयास किया तो पता चला कि यह महिला काफी दिनों तक हिमाचल के धर्मशाला (DharamShala) में भी रही है। हालांकि इस चीनी जासूस ने दावा किया है कि वह बौद्ध धर्म की शिक्षा लेने भारत आई थी। जासूस दिल्ली होते हुए काठमांडू जाने की फिराक में थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे मंजनू के टिल्ला से गिरफ्तार कर मंसूबों पर पानी फेर दिया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के बाद अब हिमाचल में पकड़ी चीनी महिला, नेपाल से जुड़े दस्तावेज बरामद
दिल्ली स्थित विदेशी पंजीकरण ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पासपोर्ट नंबर E87857750 काई रूओ पुत्री कार मिंगुआंग निवासी हैनान, चाइना के नाम जारी है और यह चीनी पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट पर काई रुओ इंडियन वीजा पर 16 नवंबर 2019 को भारत आई थी। जिसके बाद 25 जनवरी 2020 को वह रानीगंज बॉर्डर से नेपाल चली गई थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने कुछ दिन पहले मंजनू के टिल्ला से एक चीनी महिला जासूस को पकड़ा था। इस महिला का नाम काई रूओ था। वहीं इस महिला की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद हिमाचल के चौंतड़ा से भी एक अन्य चीनी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस चीनी महिला का नाम गुआन रुईली था। बताया जा रहा है कि इन दोनों का भारत आना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हैं। पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

