-
Advertisement
ऊना में सहकारी सभा में 74 लाख के गबन मामले में पांच पर एफआईआर
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में बहुचर्चित नंगल सलांगड़ी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित (Nangal Salangadi Agricultural Services Cooperative Society Limited) में हुए करीब 74 लाख के गबन मामले में विजिलेंस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों में सभा के सचिव धीरज कुमार, प्रबंधक कमेटी के प्रधान रघुवीर सिंह, उपप्रधान इकबाल सिंह, कोषाध्यक्ष योगराज व शशि पाल शामिल हैं। इस मामले में अब आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया जा सकता है। बता दें कि सहकारी सभा के ऋण व खाताधारकों और ग्रामीणों ने मिलकर संघर्ष कमेटी के माध्यम से सहायक पंजीयक विभाग के पास शिकायत सौंपी थी। शिकायत से पूर्व विभागीय कार्रवाई में सभा के सचिव धीरज कुमार को बर्खास्त भी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के दो उद्योगों में BIS ने की रेड, नकली बोतलबंद पेयजल जब्त
आरोपों की जांच में पता चला कि सभा के सचिव धीरज कुमार ने सभा की प्रबंधक कमेटी के प्रधान रघुवीर सिंहए उप प्रधान इकबाल सिंहए कोषाध्यक्ष योग राज और शशि पाल की मिलीभगत से जाली दस्तावेज (Fake documents) तैयार किए। सदस्यों के नाम पर फर्जी ऋण दिखा कर जमा पूंजी का गबन किया। ऑडिट में इस बात का खुलासा हुआ था कि मामले में कई व्यक्तियों के ऋणों (Loan) को नियमानुसार नहीं दिया। अधिकारियों ने जाली दस्तावेजों के आधार पर ऋणों को वितरण कर दिया। जांच में पता चला कि कई खाता धारकों ने तो ऋण लिया ही नहीं था। जबकि कुछ ने कम ऋण लिया था जिसे ज्यादा दर्शाया गया। मामले में पांचों आरोपियों ने मिलकर लगभग 74 लाख रुपये से अधिक के गबन को अंजाम दिया।

