-
Advertisement
डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन एचआरटीसी बस डिपो धर्मशाला का किया निरीक्षण, दिए ये आदेश
धर्मशाला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) ने शुक्रवार को धर्मशाला में 13 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस डिपो (HRTC Bus Depot) का निरीक्षण किया। उन्होंने इस डिपो का निर्माण कार्य 30 जून, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:सीएम सुक्खू के गृह जिला में बनेगा प्रदेश का पहला इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो
आधुनिक तकनीक से निर्मित किए जा रहे इस डिपो का कार्य धर्मशाला स्मार्ट सिटी (Dharamshala Smart City) के तहत किया जा रहा है। इसमें दो मंजिलें होंगी तथा प्रत्येक तल में 20.20 बसों को पार्क करने की सुविधा होगी। इसमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान भी किया गया है।

उप.मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा मैक्लोडगंज (Inter State Modern Bus Stand Mcleodganj) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इसका कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसका निर्माण 15 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इसमें पांच मंजिलें होंगी तथा 200 छोटी गाड़ियों व 16 बसों के लिए पार्किंग की सुविधा (Parking Facilities) भी उपलब्ध होगी। उन्होंने अंतर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा धर्मशाला का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को इसके कार्य में तेजी के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल व भवानी सिंह पठानिया, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

