-
Advertisement
CM Sukhu | 2nd Day Protest | Mehatpur |
प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर में करीब 24 घंटे तक चला चक्का जाम शनिवार शाम खत्म हुआ। जिला प्रशासन के साथ चली कई दौर की वार्ता के बाद प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदर्शनकारियों को लिखित आश्वासन देकर उनका यह आंदोलन खत्म करवाया। शनिवार शाम करीब 4:00 बजे चक्का जाम खोलने पर सहमति बनी इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क से हटाया और वहां बैठे सभी ग्रामीणों को भी उठाया गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए आश्वासन लिखित रूप में पीड़ित परिवार को दिए। वहीं इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा किए जाने की बात कही गई है।