-
Advertisement
एचआरटीसी पेंशनर्स ने उठाई हक के लिए उठाई, पेंशन का पैसा दूसरी जगह खर्च कर रही सरकार
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपने हकों के लिए आवाज बुलंद कर रहे है लेकिन मांगे पूरी न होने पर सेवानिवृत कर्मियों का रोष भी बढ़ता जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की अहम बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष किशोरी लाल ने की। एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए इन बुजुर्गों ने उन्हें हर महीने समय से पेंशन ना मिलने पर रोष व्यक्त किया और एचआरटीसी अधिकारियों पर उनकी पेंशन का पैसा दूसरे कार्यों में खर्च करने का आरोप जड़ा वहीं सरकार पर भी सेवानिवृत कर्मियों का आरोप लगाया। ऊना में हुई बैठक के दौरान सेवानिवृत कर्मियों ने मांगे पूरी ना होने की दिशा में आगामी रणनीति भी तैयार की गई।
ऊना में बोले पेंशनर्स -जल्द न मांगे न पूरी हुई तो उठाएंगे कठोर कदम
एचआरटीसी कर्मचारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि एचआरटीसी से रिटायर हुए बुजुर्गों से सरकार और विभाग लगातार सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मियों को समय से पेंशन नहीं मिल रही है जबकि मार्च माह में भी 23 तारीख को सेवानिवृत कर्मियों को पेंशन का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के अधिकारी सेवानिवृत कर्मियों की पेंशन का पैंसा दूसरे कार्यों में खर्च देता है जिस कारण उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल पाती है।

किशोरी लाल ने सरकार से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग उठाई है। वहीं किशोरी लाल ने कहा कि सरकार द्वारा सेवानिवृत कर्मियों के साथ जल्द ही बैठक करने का वादा किया गया था लेकिन सरकार द्वारा अभी तक बैठक के लिए समय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में हमारी मांग है की बढ़ी हुई पेंशन के साथ-साथ एरियर का भी भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2016 से लेकर आज दिन तक टीए भी पेंडिंग पड़ा हुआ है। वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाला अतिरिक्त भत्ता भी अभी तक सरकार व अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी प्रदेश सरकार व अधिकारी हमारी मांगों को लेकर अनदेखी करती है, तो मजबूर होकर सख्त कदम उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़े:पुरानी पेंशन पर बड़ा अपडेट, अब होगा कुछ ऐसा-एक क्लिक पर पढ़ें
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

