-
Advertisement
एडवेंचर स्पोर्ट्स रेगुलेटरी कमेटी के सदस्यों ने जांचे रिवर राफ्टिंग उपकरण
कुल्लू जिला में एडवेंचर स्पोर्ट्स रेगुलेटरी कमेटी द्वारा रिवर राफ्टिंग ऑपरेटरों के उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी में 41 रिवर राफ्टिंग ऑपरेटरों की 157 राफ्टों को पास किया गया। एडवेंचर स्पोर्ट्स रेगुलेटरी कमेटी की ओर से साल में दो बार एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों की जांच की जाती है। जिसमें मई माह में समर पर्यटन सीजन से पहले एडवेंचर स्पोर्ट्स में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण किया गया है। ताकि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ किसी तरह की कोई लापरवाही ना हो।
पिरडी में 41 ऑपरेटरों की 157 राफ्टों को किया पास
अटल बिहारी वाजपेयी माउंट ट्रेनिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स संस्थान के निरीक्षक गिमनर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी माउंट ट्रेनिंग एवं एलाइड स्पोर्ट्स संस्थान जिला पर्यटन विभाग एडवेंचर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रेगुलेटरी कमेटी के द्वारा एडवेंचर रूल 2005 के तहत हर साल 2 बार एडवेंचर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट रिवर राफ्टिंग से जुड़े सभी उपकरणों की जांच की जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से रिवर राफ्टिंग से संबंधित सभी उपकरणों का निरीक्षण किया जाता है उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कुल्लू रिवर राफ्टिंग सेंटर पीढ़ी में 41 ऑपरेटर की 157 राफ्टों का निरीक्षण कर पास किया गया है, जिसमें लाइफ जैकेट हेलिमंट सहित अन्य सामान का निरीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए संबंधित सभी ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

सीनियर गाइडों की देखरेख में में होती है राफ्टिंग
कुल्लू जिला रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स रेगुलेटरी कमेंटी के सदस्यों के द्वारा रिवर राफ्टिंग ऑपरेटरों के सामान का निरीक्षण किया गया है उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ किसी तरह कि कोई कोताही ना हो इसको लेकर एसोसिएशन के द्वारा भी पूरा ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के द्वारा सीनियर गाइडों की देखरेख में व्यास नदी में सुरक्षित रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है ऐसे में इस वर्ष भी रिवर राफ्टिंग से जुड़े तमाम उपकरणों की जांच हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

