-
Advertisement
कृषि मंत्री चंद्रकुमार की दो-टूक: नौकरशाही से समन्वय के बिना सरकार नहीं चल सकती
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के इस बयान पर कि हिमाचल प्रदेश में नौकरशाही (Bureaucracy) सुक्खू सरकार से त्रस्त है, कृषि मंत्री चंद्रकुमार (Himachal Agriculture Minister Chandra Kumar) ने सोमवार को साफ कहा कि सरकार और ब्यूरोक्रेसी के समन्वय के बिना सरकार नहीं चलती। उधर, PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने जयराम के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बयान को जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया है।
चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार चलाने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय (Coordination with Bureaucracy) बनाना ही पड़ता है। कुछ बातें अधिकारियों की सुननी पड़ती है और कुछ अपनी बात बतानी पड़ती है। दोनों के बीच समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे राज्य मंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के पद पर पहुंचे हैं और हमेशा ही अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चले हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाले अधिकारी चीफ सेक्रेट्री लेवल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारियों के बीच पैदा हुआ विवाद सही नहीं है। इससे बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार सीमित को तो सही रहता है। दोनों के बीच समन्वय जरूरी है।
जयराम के बयान पर विक्रमादित्य का हमला
PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बयान में कहा है कि अपने 5 साल की सरकार में 7 मुख्य सचिव बदलने का रिकॉर्ड बनाने वाले जयराम ठाकुर हमें वर्क कल्चर (Work Culture) का पाठ न पढ़ाएं। विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने 5 साल के राज में 7 मुख्य सचिव बदल दिए। आरोप लगाने से पहले नेता नेता प्रतिपक्ष को यह बताना चाहिए कि ऐसी नौबत क्यों आई। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में अफसरों की हालत आया राम-गया राम की हो गई थी। सिर्फ मुख्य सचिव ही नहीं बहुत से अधिकारियों को पूर्व सरकार में प्रताड़ना का शिकार बनाया गया।
यह भी पढ़े:हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक चुनौतियों में ड्रोन होगा मददगार: प्रो चंद्र कुमार
सुक्खू सरकार ने दिया है सिक्योरिटी ऑफ टेन्योर
विक्रमादित्य ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अफसरों को सिक्यूरिटी ऑफ टेन्योर दिया है। सत्ता में आने के बाद न तो जिलों में डीसी-एसपी बदले और न ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों को हटाया गया है। सुक्खू सरकार बदला-बदली में विश्वास नहीं रखती और जानती है कि अधिकारी कर्मचारी प्रदेश की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि बहुत से अधिकारी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आकर हिमाचल में अपनी सेवाएं देने को तत्पर हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर केवल अखबारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए मनगढ़न्त बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

