-
Advertisement
हंसराज का विक्रमादित्य पर तंज; बोले- कम से कम पिता की नकल ही कर लें
शिमला। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक हंसराज (Hans Raj) ने राज्य के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को अपने पिता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की नकल करने की सलाह दी है।
उन्होंने गुरुवार को यहां कहा जब हम भी शुरू में विधायक थे तो हमें भी कई चीजें समझ नहीं आती थी। जब डिप्टी स्पीकर बना, तब भी हमसे कुछ गलतियां हो जाती थी। विक्रमादित्य सिंह एक बहुत बड़े विभाग के मंत्री हैं और जिस प्रकार के उनके बयान आ रहे हैं, वह भविष्य में उनके लिए ठीक नहीं है। उन्हें सोचना चाहिए कि वे शाम को क्या बोल रहे हैं और सुबह उनका क्या स्टैंड रहता है।
यह भी पढ़े:बिंदल की नसीहत; भाई-भतीजावाद नहीं, ‘3 आर’ पर काम करे सरकार
जयराम से सीखें
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) जब सीएम थे तो उन्होंने कोविड जैसी बड़ी महामारी में भी काम किया। अगर विक्रमादित्य सिंह काम नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम नकल तो कर लेनी चाहिए। चिंता का विषय यह है कि विक्रमादित्य की कैबिनेट में कैसी ट्यूनिंग है और क्या महकमे के अधिकारी उनकी बात सुन रहे हैं कि नहीं सुन रहे हैं? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आते हैं तो सभी अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह मौके पर उपस्थित रहें। अगर टेक्निकली देखा जाए तो जनप्रतिनिधि को इंजीनियरिंग का ज्ञान नहीं हो सकता है। सारे काम जनप्रतिनिधि नहीं करते हैं। कई काम अफसरों को भी करने पड़ते हैं।

