-
Advertisement
सावधान! मिट्टी में भारी नमी से हल्की बारिश में भी लैंडस्लाइड, बाढ़ का खतरा
मंडी। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने पहाड़ों की मिट्टी को इस कदर भारी नमी से भर दिया है कि हल्की सी बारिश में भी लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा हो सकता है। यह चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने 23 से 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी हुई है।
कृषि विज्ञान केंद्र मंडी की मौसम वैज्ञानिक शिवानी ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश से जमीन में आद्रता की मात्रा बहुत अधिक है। इस कारण हल्की बारिश में भी लैंडस्लाइड और फ्लड आने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि पिछले दिनों भी मंडी जिले में भारी बारिश के कारण काफी अधिक नुकसान हुआ है। शिवानी ठाकुर के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मंडी के लोगों को ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है। इसको लेकर नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाने से लोगों को परहेज करने की अपील की है।

पर्यटन उद्योग को 600 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी 25 मकान ढहे हैं। 205 पेयजल स्कीमें अभी भी ठप होने से कई क्षेत्रों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा 200 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। प्राकृतिक आपदा से बीते दो महीने में हिमाचल के पर्यटन कारोबार को करीब 600 करोड़ का नुकसान हो गया है।
यह भी पढ़े:कोल डैम में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित निकाला, पांच घंटे चला रेस्क्यू अभियान

